स्थापना — ०८ सितंबर २०२३ • रायपुर, छत्तीसगढ़
माँ गंगा विप्र कल्याण संघ
एक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी संगठन — समाज के सर्वांगीण विकास, एकता एवं उत्थान के उद्देश्य से समर्पित।
About Us
हमारे बारे में
माँ गंगा विप्र कल्याण संघ की स्थापना ०८ सितंबर २०२३ को रायपुर जिला, छत्तीसगढ़ में की गई। यह संगठन समाज के सभी विप्र वर्गों को एक मंच पर संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक विकास की दिशा में कार्यरत है।
हमारा उद्देश्य केवल संगठन निर्माण नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर वातावरण तैयार करना है।
२०२३
स्थापना वर्ष
३०+
उद्देश्य
१२+
गतिविधियाँ
हमारा दृष्टिकोण (Vision)
एक संगठित, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं संस्कारित विप्र समाज का निर्माण करना, जो सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास की दिशा में अग्रसर हो।
हमारा मिशन (Mission)
विप्र समाज को एकजुट एवं सशक्त बनाना, शिक्षा-संस्कार को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, संस्कारित समाज का निर्माण करना।
Mission Points
मिशन के प्रमुख बिंदु
विप्र समाज को एकजुट एवं सशक्त बनाना
शिक्षा, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना
समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना
सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जागरूकता फैलाना
युवा शक्ति एवं मातृशक्ति को समाज निर्माण में सक्रिय बनाना
सनातन संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन करना
What We Do
हम क्या करते हैं
माँ गंगा विप्र कल्याण संघ समाज सेवा, सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कृति एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से कार्यरत एक समर्पित सामाजिक संगठन है।
सामाजिक एकता एवं संगठन
- समाज को संगठित करना
- सामाजिक संवाद एवं मेल-मिलाप बढ़ाना
- सामूहिक विकास हेतु कार्यक्रम आयोजित करना
धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
- धार्मिक आयोजन
- सांस्कृतिक कार्यक्रम
- आध्यात्मिक व्याख्यान
- सनातन संस्कृति प्रचार
- पर्व एवं उत्सव आयोजन
शिक्षा एवं छात्र कल्याण
- छात्र सम्मान समारोह
- करियर मार्गदर्शन
- पुस्तकालय एवं Book Bank
- छात्रवृत्ति एवं सहायता
- प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन
- शैक्षणिक कार्यशालाएँ
युवा एवं महिला सशक्तिकरण
- युवा नेतृत्व कार्यक्रम
- महिला सशक्तिकरण अभियान
- कौशल विकास कार्यक्रम
- स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता जागरूकता
विवाह एवं पारिवारिक सहयोग
- युवक-युवती परिचय सम्मेलन
- सामूहिक विवाह आयोजन
- वैवाहिक सहयोग कार्यक्रम
- जरूरतमंद परिवारों की सहायता
सामाजिक सुधार अभियान
- दहेज प्रथा उन्मूलन
- नशा मुक्ति अभियान
- अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता
- सामाजिक समरसता अभियान
- छुआछूत उन्मूलन
सहायता एवं सेवा कार्य
- आर्थिक सहायता
- चिकित्सा सहायता
- आपदा एवं महामारी राहत कार्य
- दिव्यांग सहयोग
- जरूरतमंद परिवार सहायता
स्वावलम्बन एवं रोजगार
- स्वरोजगार प्रोत्साहन
- व्यवसायिक मार्गदर्शन
- प्रोफेशनल नेटवर्किंग
- कौशल विकास कार्यक्रम
शासन एवं प्रशासनिक सहयोग
- जनहित विषयों पर प्रतिनिधित्व
- समाज के अधिकारों की रक्षा
- वैधानिक एवं प्रशासनिक सहयोग
पर्यावरण एवं राष्ट्रीय जागरण
- वृक्षारोपण अभियान
- स्वच्छता अभियान
- राष्ट्रीय जागरण कार्यक्रम
- सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान
साहित्य एवं ज्ञान विकास
- मासिक / त्रैमासिक / वार्षिक पत्रिका
- समाजोपयोगी साहित्य प्रकाशन
- डिजिटल सूचना एवं प्रचार माध्यम
- पुस्तकालय संचालन
वरिष्ठ एवं विशिष्ट सदस्यों का योगदान
- मार्गदर्शन एवं सलाह
- समाजोपयोगी कार्यों में सहभागिता
- युवा पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करना
Objectives
संगठन के प्रमुख उद्देश्य
(समाज शब्द का तात्पर्य सभी विप्र वर्गों से है)
ब्राह्मण समाज के सदस्यों में एकता की भावना को जागृत करके समाज में संगठित करना।
समय-समय पर धार्मिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।
समाज के सदस्यों को शिक्षित करने की दिशा में उचित पहल तथा उच्च शिक्षा सुलभ करने की दिशा में सार्थक प्रयास करना।
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को सम्मानित करना तथा व्याख्यान, कार्यशाला एवं कार्यक्रमों का आयोजन करना।
योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन, विवाह एवं सामूहिक विवाह तथा विधवा/विहुर विवाह का आयोजन करना।
समाज के कमजोर एवं दिव्यजनों की सहायता करना।
अंधविश्वास, दहेज, छुआछूत, नशा आदि कुरीतियों को दूर करने की दिशा में सार्थक प्रयास करना।
सामाजिक भवन, सांस्कृतिक भवन, विद्यालय, महाविद्यालय आदि के संचालन एवं विकास में सहयोग प्रदान करना।
समाज की समस्याओं के निराकरण हेतु शासन एवं प्रशासनिक स्तर पर सार्थक प्रयास करना।
समाज के सदस्यों में स्वावलंबन की भावना जागृत कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास करना।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास करना।
नारी सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास करना।
राष्ट्रीय जागरण के कार्यक्रमों को सहयोग प्रदान करना।
समाज के अधिकार की रक्षा के लिए वैधानिक कार्रवाई की दिशा में सार्थक पहल करना।
सनातन संस्कृति की रक्षा एवं संवर्धन की दिशा में सार्थक प्रयास करना।
वैश्विक महामारी/प्रकोप की दशा में समाज के सदस्यों को सहायता प्रदान करना।
समाज के कमजोर सदस्यों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने की दिशा में सार्थक प्रयास करना।
विभिन्न उपवर्ग, प्रजाति, क्षेत्रों एवं उपजातियों में विभक्त समाज को एकजुट करना।
युवा, मातृशक्ति, चिकित्सक, वकील, शिक्षक, व्यवसायी, पुरोहित आदि का प्रकोष्ठ संचालित कर संगठित करना।
शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक सदस्य तक पहुँचाना।
समाज के सदस्यों के सर्वांगीण विकास एवं उत्थान के कार्यक्रमों का आयोजन करना।
सामाजिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न साधनों का विकास करना।
समाज के सेवानिवृत्त सदस्यों का समाजोपयोगी कार्यों में सुनियोजन करना।
समाज के विकास के लिए बुक बैंक/पुस्तकालय संचालित करना।
मासिक/त्रैमासिक/वार्षिक पत्रिका एवं उपयोगी साहित्य के विकास के लिए सार्थक प्रयास करना।
समाज का सर्वांगीण विकास करना।
समाज के सभी वर्गों का विकास करना।
समाज में शांति का वातावरण रखना।
सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बनाये रखना।
सामूहिक विकास हेतु कार्य करना।
Documents & Downloads
महत्वपूर्ण दस्तावेज़
संगठन के आधिकारिक दस्तावेज़, नियमावली एवं प्रमाण पत्र यहाँ से डाउनलोड करें।
पंजीयन प्रमाण पत्र
माँ गंगा विप्र कल्याण संघ का आधिकारिक पंजीयन प्रमाण पत्र
1 पृष्ठ • 301 KB
Download Nowनियमावली
संगठन की संपूर्ण नियमावली — सदस्यता, संचालन एवं प्रक्रिया नियम
6 पृष्ठ • 2 MB
Download NowOur Approach
हमारी कार्यशैली
माँ गंगा विप्र कल्याण संघ समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठित कर सामूहिक विकास की दिशा में कार्य करता है। हम आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रयास करते हैं।
युवा
मातृशक्ति
शिक्षक
चिकित्सक
वकील
व्यवसायी
पुरोहित
सेवानिवृत्त
हमारी प्रतिबद्धता
हमारा संकल्प
हमारा संकल्प है कि समाज के प्रत्येक सदस्य को सम्मान, सहयोग एवं विकास के अवसर प्राप्त हों तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, शिक्षित एवं संस्कारित समाज का निर्माण हो।
"संगठन में ही शक्ति है।
एकता, शिक्षा, संस्कार एवं सेवा के माध्यम से ही समाज का वास्तविक उत्थान संभव है।"
🙏 जय परशुराम 🙏
माँ गंगा विप्र कल्याण संघ, रायपुर, छत्तीसगढ़
